क्या आप ठंड में फटी एड़ियों से हो परेशान पाएं घरेलू असरदार उपाय ।
क्या आप ठंड में फटी एड़ियों से हो परेशान पाएं घरेलू असरदार उपाय:-
सर्दियों का समय है हम सभी सुखी त्वचा से परेशान हैं, इसके अलावा सर्दियों में फटे एड़ियां भी बहुत परेशान करती है ।
सबसे पहले यह जानते हैं कि सर्दियों में एड़ियां फटती क्यों है:-
हमारे शरीर की त्वचा पर तेल की ग्रंथियां होती है, जो कि तेल उत्पादक का काम करती है। लेकिन हमारे पैर के तलवों में यह ग्रंथियां नहीं होती, जिसकी वजह से एडी की त्वचा का जायदा अवसर ( कारण) होता है फटने का सर्दियों के समय में और जब हम नंगे पैर ज्यादा चलते हैं ।
हमारे पैर की तव्चा ज्यादा मोटी होती हैं बकी जगह की त्वचा के मुकाबले तो जैसे ही शरीर का बल , शरीर का दबाव हमारे पैर पे पड़ता है तो हमारे पैर की सुखी और मोटी तव्चा फैल जाती हैं जिसकी वजह से एडी में दरार बन जाती हैं जब ये दरार ज्यादा गहरी हो जाती हैं तो उसमे खून आना और इंफेक्शन का चांस बड़ जाता हैं , इसके अलावा जब हम सर्दियों के मौसम में ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल नहाने के लिए या फिर हार्ड साबुन (लो क्वालिटी ) इस्तेमाल करते है तो और या फिर नहाने के बाद कोई नामी वाले क्रीम (मॉर्जराइजर क्रीम )
का इस्तेमाल नहीं करते है तो, इससे एडी फटने का चांस बढ़ जाता हैं।
कुछ आसान से घरेलू नुस्खे :-
1.सबसे पहले नहाने के लिए नॉर्मल पानी और अच्छे साबुन ( pH बैलेंस वाले) का इस्तेमाल करे ।
2.नहाने के तुरन्त बाद मॉर्जराइजर क्रीम इस्तेमाल करें जिसे की आपके पैरों में नामी बनी रहे।
3.अच्छी सी कॉटन वाली जुराब (सॉक्स ) पहने ।
4.पैर डूबोने लायक बाल्टी में गुनगुना पानी भर लें।अब एड़ियों को कुछ मिनट के लिए पानी में डूबोकर रखें और बाद में साफ करके सूखा लें।फिर फटी एड़ियों पर एलोवेरा जेल लगाएं।
इसके बाद जुराबें पहन लें और रातभर के लिए एलोवेरा जेल को एड़ियों पर लगे रहने दें।
सुबह साफ पानी से एड़ियों को धो लें।
5.किसी बर्तन में एक चम्मच सरसों का तेल और एक चम्मच पानी ले और उसको ऊंगली से जब तक मिलाए जब तक उसमे झांक ओर हल्का पीला रंग आजाये। फिर उस पेस्ट को रोज 7-8 दिन नहाने के बाद लगाएं,फिर आप फटी एड़ियों से बहुत राहत पाएंगे और धीरे धीरे सभी दरार भर जाएगा।
Comments
Post a Comment